दोस्तों, ज़िंदगी में हर किसी के दिल के कोने में कोई ऐसा खास इंसान होता है जिसकी यादें कभी नहीं भुलाई जा सकतीं। जब वो इंसान हमारे पास नहीं होता, तो उसकी कमी दिल को चीर कर रख देती है। ऐसे ही पलों को बयां करने के लिए हम लेकर आए हैं आपके लिए Kisi Ki Yaad Me Dard Bhari Shayari in Hindi का बेहद खास और ताज़ा कलेक्शन।
यहाँ आपको मिलेंगी दिल को छू लेने वाली यादों की शायरियाँ, जिन्हें पढ़कर आप अपनी भावनाओं को और गहराई से महसूस करेंगे। कभी यह शायरियाँ आपको उस पुराने प्यार की याद दिलाएँगी, तो कभी किसी अपने की जुदाई का एहसास कराएँगी।
इस पोस्ट में आपको हर तरह की शायरी मिलेगी जैसे –
- Kisi ki yaad me dard bhari shayari in 2 line (दो लाइन की याद शायरी)
- Dard bhari shayari hindi (याद में दर्द भरी शायरी)
- Love yaad shayari for girlfriend / boyfriend
- Emotional shayari on memories
- Dard bhare status in Hindi for WhatsApp & Instagram
इन सभी शायरियों को आप आसानी से Copy-Paste कर सकते हैं और इन्हें अपने Instagram Caption, Facebook Post या WhatsApp Status में डालकर अपनी तन्हाई और दर्द को दूसरों तक पहुँचा सकते हैं।
तो चलिए शुरू करते हैं यह सफर, जहाँ आपको मिलेंगी सबसे बेहतरीन किसी की याद में दर्द भरी शायरियाँ, जो आपकी तन्हाई और जुदाई के एहसास को और गहराई से बयां करेंगी।
Kisi Ki Yaad Me Dard Bhari Shayari in Hindi

खुद ही रोकर, खुद ही चुप हो जाते हैं,
ये सोचकर कि काश… कोई अपना होता,
जो हमें ऐसे रोने न देता।
जिंदगी मुझे ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर चुकी है,
जहाँ मजबूरी है जीने की…
और चाहत है मरने की।
इंसान किसी चीज़ की कीमत बस दो वक़्त समझता है,
मिलने से पहले… और हमेशा के लिए खो देने के बाद। 🙂💔🥀
अब कहना ही छोड़ दिया मैंने कि तुम मुझसे बात करो,
जब मेरे रोने से भी तुम्हें फर्क नहीं पड़ा,
तो मेरे होने या ना होने से क्या होगा असर..? 💔
टूट कर मत चाहना किसी को दोस्तों…
“जान” कहने वाले ही अक्सर जान निकाल देते हैं..! 🙂🥀💯
जब रिश्ता नया होता है तो लोग बातें करने के बहाने ढूंढते हैं,
और वही रिश्ता पुराना हो जाए…
तो दूर जाने के बहाने। 💔
तुम बेवफ़ा नहीं… मगर इतना ज़रूर है,
कि तुम अब वो पहले वाले इंसान नहीं रहे। 💔🥀
वो बिल्कुल सही है अपनी जगह…
बस गलती मेरी थी,
जो मैं ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीद कर बैठा। 😔🥀
सबसे दर्द भरी शायरी

दुनिया की हजार तकलीफ़ें सह लेता है इंसान,
पर किसी अपने का नज़रअंदाज़ करना…
ये दिल बर्दाश्त नहीं कर पाता। 💔💯
कभी वक़्त मिले तो सोचना ज़रूर,
मैंने तुमसे वक़्त और प्यार के सिवा,
मांगा ही क्या था..? 🥺🥀
अब ना किसी का दिल दुखाएँगे,
अब ना किसी पर हक़ जताएँगे,
अब खामोशियों के सहारे
ज़िंदगी काट जाएंगे। 🙂💔
मत किया कर ऐ दिल, किसी से इतनी मोहब्बत,
जो बातें नहीं कर पाते,
वो प्यार क्या निभाएँगे..?
जो इंसान आपको रोता छोड़ दे,
यकीन मानो, वो कभी आपका था ही नहीं। 💔💯
नींद भी नीलाम हो जाती है दिल की महफिलों में,
किसी को भूलकर सोना… इतना आसान कहाँ होता है। 🥀💯
Dard Bhari Shayari Hindi

बचपन में दूसरों की कहानियाँ सुनकर सोते थे,
अब अपनी ही कहानी सोचकर…
रात-भर रोते हैं। 😰💔
किस्मत मेरी भी अजीब है,
थोड़ा सा हंस लूँ…
तो बदले में ज़्यादा रोना पड़ता है।
कुछ अधूरापन था जो पूरा हुआ ही नहीं,
कोई मेरा होकर भी…
कभी मेरा हुआ ही नहीं।
चलो जिंदगी, एक नई शुरुआत करते हैं,
जो हमारे बिना खुश हैं,
उन्हें हमेशा के लिए आज़ाद करते हैं। 🥲💔
चेहरे तो दुनिया में बहुत मिल जाएंगे,
लेकिन जब बात दिल की आएगी…
तो हार मान जाओगे।
अब उसे मेरी कमी सताती नहीं,
लगता है… किसी और ने वो जगह ले ली। 💔
Kisi Ki Yaad Me Dard Bhari Shayari 2-3 Lines

कभी-कभी दिल में बहुत सी बातें होती हैं,
मगर सुनने वाला कोई नहीं मिलता। 😔💔🥀
बिछड़ने का इरादा तो उसने पहले ही कर लिया था,
बस मेरी तरफ से कोई बहाना चाहिए था। 💔
जो भी मिला, खिलाड़ी ही निकला,
कोई दिल से खेल गया…
तो कोई ज़िंदगी से। 🥲💔🥀
परायों से शिकायत कैसी,
घाव तो सबसे गहरे,
अपने ही देते हैं। 💯
मैंने भी मुस्कुराकर हर दर्द छुपा लिया,
जब उसने आखिरी बार कहा –
“मैं चलता हूँ… तुम अपना ख़्याल रखना।”
कुछ लोगों की किस्मत में खुशियाँ लिखी ही नहीं होतीं,
शायद मैं भी उन्हीं में से एक हूँ।